चंदौली, फरवरी 7 -- चंदौली। मुगलसराय से बबुरी तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर दर्जनों किसान शुक्रवार को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एडीएम राजेश कुमार से मिले। इस दौरान ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सड़क निर्माण के लिए पांडेपुर गांव के पास चंद्रप्रभा एवं गड़ई नदी के चौड़ाई को पाटकर कम कर दिया गया है। इससे भविष्य में किसानों को संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले को लेकर पिछले दिनों सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सर्वे भी किया था लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। चोरमरवा, गुरेरा, दूदे, चितौली छलका का पानी बह जा रहा है। इस मौके पर सतीश सिंह, राम प्रताप सिंह, शामू प्रधान, रितेश बियार, सोनू सिंह, ओम प्रकाश, रामकेश यादव, कपिल देव बियार आदि किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.