फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- शमसाबाद। किसान नेता संजय गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को अपनी मांगे उठाई। इसके बाद किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया । किसान नेताओं ने पूर्व में मक्का केंद्र चालू करवाने के लिए एडीएम को ज्ञापन दिया था लेकिन तौल चालू न होने से किसान नेताओं में रोष है । किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी मक्का केंद्र पर मक्का की खरीद पिछले कई वर्षों से बंद है जिससे किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मक्का खरीद शुरू नहीं कराई गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मक्का खरीद शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा और नहरों और माइनर में पानी छोड़ने की भी मांग उठा...