पीलीभीत, जून 25 -- जहानाबाद। क्षेत्र के कुछ निवासियों ने एडीएम को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि क्षेत्र में तैनात लेखपाल रूपाली और सदर तहसील में लेखपाल पद पर तैनात उनके पति प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीब लाभार्थियों से अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। धनराशि न देने वाले लोगों की फाइलें लंबित रखने, कार्यों में बाधा डालने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। यह भी कहा गया कि लेखपाल रूपाली के पति अपने निर्धारित क्षेत्र के बजाय पत्नी के क्षेत्र के सरकारी कार्यों में अनाधिकृत रूप से हस्तक्षेप करते हैं तथा कई कार्यों में उनकी ओर से हस्ताक्षर भी करते हैं। यह भी पढ...