कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। शहीद एडीएम सीपी पाठक के बलिदान दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन ने रविवार को कलेक्ट्रेट भवन में लगी उनकी प्रतिमा को गंगाजल से नहलाकर माल्यार्पण किया। संगठन के दिलीप सिंह बागी ने बताया कि यतीमखाने में भड़के बवाल में शहीद हुए सीपी पाठक की याद में आज दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दाैरान मो़ रियाज, अंशू दीक्षित, सुशील निगम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...