मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव से मिला। उन्होंने 15 नवंबर को आयोजित होने वाली भगवान चित्रगुप्त जयंती समारोह में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में अतिथि का निमंत्रण दिया। नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि एडीएम सिटी ने निमंत्रण स्वीकार कर आने की स्वीकृति दी। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें महासभा के वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। गिरिराज स्वरूप भटनागर, राजीव सक्सेना, शेखर भटनागर, पुनीत सहाय, प्रसून माथुर, अभिषेक भटनागर, उज्ज्वल भटनागर, अंकुर सक्सेना, दिव्यम भटनागर, डोली सहाय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...