देवघर, जनवरी 12 -- नव वर्ष को लेकर वनभोज मनाने का सिलसिला 1 जनवरी से शुरू हो चुका है, जो अनवरत जारी है। इसी क्रम में रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय करौं के 1989 बैच के मैट्रिक परीक्षा पास सभी बैचमेंट सिकटिया डेम स्थित मुर्गाबनी जंगल में एक साथ मिले। इसके पूर्व सभी ने अपने बीच से दुनिया को छोड़ चुके साथियों के आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया। इस मिलन समारोह में एडीएम स्तर के अधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप, बीडियो प्रभास चंद्र दास, समेत बिजली विभाग, समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षक, व्यवसाई, जनप्रतिनिधि आदि कई साथी मौजूद रहे। सबसे पहले परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इसके बाद केक काटकर नया साल 2026 धूमधाम से मनाया गया। मौके पर सबों ने वनभोज का आनंद उठाया। मिलन समारोह में अरविंद कुमार राय, संजीव चौधरी, दीपक महतो, पारस यादव, सुधांशु शेखर सिंह,...