एडीएम वित्त एवं राजस्व ने लिया कांवड़ मार्ग का जायजा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना और बागपत बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात डायवर्जन और श्रद्धालुओं को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का मुआयना किया। साथ ही कांवड़ शिविरों में पेयजल, चिकित्सा और विश्राम व्यवस्थाओं को परखा। एडीएम ने मार्ग में स्थित होटलों व भोजनालयों की जांच करते हुए संचालकों को साफ-सफाई और स्वच्छ व उच्च गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ ही परोसने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और पुलिस बल को निर्देश दिया कि कांवड़ियों की सुरक्षा व सुगम आवागमन में कोताही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- Shamli News: कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ने संभाला मोर्चा, प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.