एडीएम प्रशासन ने संभाला कार्यभार, मातहतों से ली जानकारी
प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता झांसी विकास प्राधिकरण में तैनात रहीं उपमा पांडेय ने सोमवार को जिले में एडीएम प्रशासन के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। सुबह चार्ज लेने के बाद उन्होंने सबसे पहले डीएम मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात की और पहले ही दिन डीएम की जन सुनवाई में बैठकर मामलों को निस्तारित भी कराया।वर्ष 2015 बैच की पीसीएस अफसर उपमा पांडेय ने इसके बाद अपने कार्यालय में एडीएम प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय के अफसरों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर यहां चल रहे काम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ने कहा कि शासन की नीतियों को पूरी तरह से लागू कराना प्राथमिकता होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.