संभल, मई 20 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम न्यायिक ने मंगलवार सुबह संयुक्त चिकित्सालय (सीएचसी) चंदौसी का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एडीएम न्यायिक सौरभ पांडे मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले चिकित्सकों और कर्मचारियों के अस्पताल पहुंचने का समय देखा। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरविंदर सिंह के साथ महिला अस्पताल और सीएचसी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों की संख्या, मरीजों के उपचार की व्यवस्था तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षु उप समाहर्ता ने सीएचसी चैनपु...