फतेहपुर, मई 2 -- खागा। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार ने शनिवार को तहसील परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं पटलों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संग्रह, अभिलेखागार, नजारत सहित सभी पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया और पत्रावलियों की स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक ने अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित मामलों और कार्यालयी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण कर लंबित वादों की प्रगति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- डीएम ने 3.77 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराने के दिए निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.