बाराबंकी, मई 12 -- बाराबंकी। एडीएम निरंकार सिंह द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय एसडीएम न्यायिक विवेकशील यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रभारी सहायक अधीक्षिका, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) व कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय सम्प्रेक्षण गृह में 37 किशोरियां व एक शिशु संवासित पाये गये। किशोरियों के शिक्षण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा से शिक्षिकायें सम्बद्ध की गयी है। दो शिक्षिकायें अवकाश पर मिली। किशोरियों से सम्प्रेक्षण गृह के माहौल और भोजन आदि सम्बंधी व्यवस्थाओं के सम्बंध मे वार्ता की गयी। उपस्थिति पंजिका को सुव्यवस्थित रखने, नोटिस बोर्ड पर कार्मिकों एवं शिक्षिकाओं का रोस्टर चस्पा करने, सम्प्रेक्षण गृह की साफ-सफाई एवं सुरक्षा के लिए प्रभारी सहायक अधीक्षिका को निर्देश दिये...