आजमगढ़, मई 1 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ से पूर्व हो रही तैयारियों का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बाढ़ से पूर्व सारी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि राहत शिविर,बाढ़ चौकियों पर शौचालय, पानी की व्यवस्था सही कर लें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव में तार एवं बिजली के पोल को सही किया जाए। अस्पतालों पर एंटी वेनम उपलब्ध रहे। बंधे को जहां कहीं रिपेयर करना है उसको सही कर कर दें। कहा कि चक्की हाजीपुर गांव में बाढ़ का पानी सबसे पहले पहुंचता है। रास्ते को जल्द ही ऊंचा किया जाएगा। जिससे बाढ़ के समय लोगों को आवागमन में दिक्कत ना हो। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.