एडीएम ने प्रतिबंधित पॉलिथिन को अभियान चलाने के निर्देश दिए
संभल, अप्रैल 21 -- कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन व एडीएम प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में नगर निकाय की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, पॉलिथीन प्रतिबंध व अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर चर्चा हुई। एडीएम ने लक्ष्य के मुताबिक कार्य व पॉलिथीन जब्ती अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही गांव व जिले गजेटियर पर भी बैठक की गई। एडीएम ने डीपीआरओ व सभी ईओ को गजेटियर प्राथमिकता से बनाने, कार्य में तेजी लाने को कहा। इस दौरान डीडीओ रामाशीष, डीईएसओ रत्नेश कुमार, डीपीआरओ सीपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विभागो की प्रगति संतोषजनक न होने व्यक्त किया नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.