बिजनौर, जून 27 -- पल्स पोलियो राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से 10:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित ने पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अभियान के दौरान अपने सभी पात्र बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं तथा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। यह भी पढ़ें- पल्स पोलिया अभियान की निकली जागरूकता रैली उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक ...