लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- लखीमपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से रविवार को डिप्टी डीईओ व एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील सदर पहुंचकर कार्य प्रगति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 142 लखीमपुर और 140 श्रीनगर में बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लखीमपुर अश्विनी कुमार सिंह, श्रीनगर की अर्चना ओझा को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बीएलओ से एक-एक विवरण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रपत्रों की एंट्री शत-प्रतिशत सही हो, किसी भी स्तर पर लापरवाही न मिले। उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य की गति बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके बाद एडीएम ने महेवागंज के पास बालूडीह ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.