एडीएम ने धन्यौरा गांव में गौशाला एवं पंचायत घर का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- तिलहर। धन्यौरा गांव में एडीएम अरविंद कुमार ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र, पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पंचायत भवन की बाउंड्री वॉल नहीं बने तथा गौशाला जाने वाला मार्ग जर्जर होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बुधवार को गौशाला में संरक्षित गौवंश की स्थिति एवं व्यवस्थाओं का सबसे पहले एडीएम ने अवलोकन किया। गोवंश के लिए भूसा एवं चोकर के स्टॉक का निरीक्षण कर पीने के पानी की व्यवस्था को देखा। एडीएम ने कहा कि गर्मी से बचाने के लिए गौशाला में पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। एक गोवंश बीमार मिलने पर उन्होंने उसका समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए। गोशाला में 600 से अधिक पशु संरक्षित हैं।इसके बाद उन्होंने पंचायत घर का निरीक्षण किया जिसकी बाउंड्री नहीं बनी होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.