बाराबंकी, दिसम्बर 6 -- बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में शनिवार को अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह नगर पालिका ईओ संजय शुक्ल के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। एडीएम ने अस्पताल में साफ सफाई देखी, जिससे वह संतुष्ट नजर आए। रैन बसेरे में तखत पर बकायदा गद्दा, रजाई व तकिया रखी मिली। टीनशेड के नीचे ठण्ड से बचाव के लिए पेट्रोमैक्स हीट रिफलेक्टर के इंतजाम देख सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार की सराहना की। कहा कि एक कर्मचारी तैनात करें जिससे रात को तीमारदारों के नाम व पता रजिस्टर पर नोट करे। वार्ड में जाकर भर्ती प्रसूताओं से सुविधाएं पूछी। एडीएम ने कहा कि महिला अस्पताल में ठण्ड से बचाव के बेहतर इंजाम हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.