बांदा, मई 16 -- पैलानी। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में एडीएम कुमार धर्मेंद्र कुमार ने लापरवाही की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी और जल निगम ग्रामीण के जेई का वेतन रोक दिया और स्पष्टीकरण तलब किया है। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम के अलावा एएसपी शिवराज व सीओ सदर सौरभ सिंह, एसडीएम अंकित वर्मा व तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने शिकायतें सुनीं। नरी गांव के राकेश व कैलाश, चेतन प्रसाद आदि ने बताया कि गांव के कई घरों में पानी पीने योग्य नहीं आता है। पीडब्ल्यूडी वाले निर्माण का करवा रहे हैं। पाइपलाइन तोड़ दी गई है। कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- कमिश्नर और आईजी के अचानक पहुंचने से मचा हड़कंप एडीएम ने पीडब्ल्यूडी के जेई व जल निगम के जेई से स्पष्टीकरण मांगा और वेतन रोकने के निर्देश दिए। साड़ी के ग्राम प्रधान ने बताया...