हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- कालाढूंगी। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री स्टेक योजना के अंतर्गत अंश निर्धारण, फार्मर, रजिस्ट्री तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील कालाढूंगी के राजस्व ग्राम नाथूझाला का डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित काश्तकारों के समक्ष कुछ खेतों का स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे किया। इस अवसर पर तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा और राजस्व उप निरीक्षक ने जानकारी दी कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में तेजी लाई जा रही है। अधिकांश कार्य संपन्न हो चुका है। राजस्व निरीक्षक ताराचंद्र घिल्डियाल, अभय कुमार, हिमाक्षी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.