कौशाम्बी, फरवरी 27 -- अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने उदयन सभागार में होली त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द के वातावरण में मनाए जाने का आवाहन किया। अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से अब तक की गई कार्रवाइयों/तैयारियों पीस कमेटी की बैठक आदि की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने संभ्रांत नागरिकों से उनकी समस्याओं/सुझावों को प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए। नागरिकों ने कहा कि होली त्यौहार आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को जुलूस के दृष्टिगत कार्मिकों की ड्यूटी...