एडीएम ने अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
सीवान, अप्रैल 25 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सीओ एवं राजस्व कर्मचारियों के लंबी अवधि से हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालय का कार्य लगभग ठप सा हो गया है। एडीएम प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को औचक रूप से अंचल कार्यालय पहुंच घंटों बैठ कई संचिकाओं की जांच की तथा प्रभारी सीओ सह आरओ निवेदिता त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश भी दिए।। उन्होंने अंचल कार्यालय में आए दाखिल खारिज, परिमार्जन जैसे सभी हल्कों के आवश्यक कार्य हड़ताल पर नहीं गाए एकमात्र राजस्व कर्मचारी शिवजी राय को जांच एवं अनुशंसा के लिए अधिकृत किया। वहीं जाति, निवास, आय प्रमाणपत्रों की जांच कर अनुशंसा के लिए कृषि समन्वयकों को जिम्मेदारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनहित में किसी काम को लंबित रखना अपराध है। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़ी समस्या जटिल नहीं हो तथा किसी को परेशानी नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.