बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता जिलाधिकारी जे.रीभा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई सड़कों से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की समस्याओं को लेकर बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सड़क खोदने से पूर्व अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे से वार्ता करें, इसके बाद ही सड़क खोदें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जिस विभाग द्वारा सड़क तोड़ी जाएगी, वही विभाग उसका निर्माण कार्य करेगाlउन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल जल योजना में कार्य कार्यवाही संस्था एनसीसी एवं एलएंडटी और जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर कार्य चल रहा है सड़क खोदाई से संबंधित उसकी सूची बनाकर संबंधित सहायक अभियंता का मोबाइल नंबर सहित सूची प्रस्तुत करें। उन्होंने प्रधानों स...