बरेली, सितम्बर 26 -- एडीएम प्रशासन के स्टेनो संजीव कुमार कश्यप से पांच यू ट्यूबर ने 15 हजार की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उनको धमकाया। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर 10 हजार रुपये की अवैध वसूली की। परेशान स्टेनो ने कोतवाली में पांचों यूटूबर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह के स्टेनो संजीव कुमार कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया, वह आफिस में हैसियत प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य भी करते हैं। 22 सितंबर को खुद को पत्रकार बताने वाले न्यूज यू ट्यूबर अमल सैनी, अवधेश कुमार, मनोज गौतम, पवन तिवारी एवं संतोष शाक्य आये। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: मुखिया संजू व मुन्ने सिद्दीकी के बीच विवाद गहराया उन्होंने मुझसे सुंदर लाल पुत्र रामभरोसे निवासी सिंधौली तहसील बहेड़ी के हैसियत प्रमाण पत्र की जानक...