एडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल 27वें दिन समाप्त
महाराजगंज, जून 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा तहसील में एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल एडीएम न्यायिक के आश्वासन पर समाप्त हो गई। एडीएम नवनीत गोयल के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त कर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य शुरू कर दिया। लंबे समय के बाद उप निबंधक कार्यालय में बैनामा दस्तावेज का पंजीकरण भी शुरू हुआ। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी फरेंदा का प्रशासनिक पावर निरस्त कर दिया गया है। इनकी जगह पर दूसरे उपजिलाधिकारी को चार्ज दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वादकारियों का हित सर्वोपरि है। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, मंत्री सतीश दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता राम आसरे शुक्ल, सरोज नारायण मिश्रा, अष्टभुजा वर्मा, परमात्मा सिंह, डॉ. मनीष चौबे, राघवेंद्र उपाध्याय, अनिरुद्ध प्रसाद, कैलाश श्रीवास्तव, संजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.