बस्ती, अप्रैल 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के मामले में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बुधवार को दोपहर बाद आरटीओ कार्यालय पहुंची। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी श्यामकांत अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और दूसरे प्रदेशों में बने लाइसेंस को स्थानीय स्तर पर नवीनीकरण करा कर जारी कराने के प्रकरण की जांच की। बताते चलें कि जिले में परिवहन विभाग में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) जारी होने की शिकायतें है। इसको लेकर शासन स्तर से भी जांच की जा रही है। शिकायत में प्रकरण सामने आया है अरुणांचल प्रदेश व अन्य जगहों पर हैवी ड्राइविंग लाइसेंस की बैकलॉग इंट्री दिखाकर बस्ती में उसका नवीनीकरण करा दिया। ऐसा करने से वाहन चालक को टेस्ट व अन्य जांच से छुटकारा मिल जाता है। यह भी पढ़े...