बलरामपुर, जून 7 -- उतरौला/बलरामपुर, संवाददाता। तीन दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन को अधिवक्ताओं ने स्थगित कर दिया है। अपर जिलाधिकारी बलरामपुर और उप जिलाधिकारी उतरौला मनोज सरोज के आश्वासन के बाद शुक्रवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। सोमवार से अधिवक्ता न्यायालयों में कार्य करेंगे। आश्वासन के बाद माने अधिवक्ता यह भी पढ़ें- एडीएम और एसडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने स्थगित किया क्रमिक अनशन, सोमवार से न्यायिक कार्य शुरूवार्ता का आश्वासन उपजिलाधिकारी उतरौला मनोज सरोज ने बार संघ को वार्ता के लिए पत्र भेजकर गतिरोध समाप्त करने की बात कही थी। इसके बाद अपर जिलाधिकारी, एसडीएम मनोज सरोज और तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्र से वार्ता की। अ...