एडीआरएम से मिला मेंस तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
चक्रधरपुर, जून 22 -- दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री सह चक्रधरपुर रेल मंडल संयोजक जहांगीर हक की अगुआई में एक प्रतिनिधि मंडल चक्रधरपुर रेल मंडल के नवनियुक्त एडीआरएम अनुप पटेल से मुलाका की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथही मंडल के कैरेज एंड वैगन, ऑपरेटिंग, कॉमर्शियल, सिग्नल एंड टेलिकम विभाग सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। साथही मंडल के बंडामुंडा, सीनी, राउरकेला, राजगांगपुर और झारसुगुड़ा के जर्जर क्वार्टर की समस्याओं से अवगत करा कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। मौके पर अनुप पटेल ने भी जहांगीर हक की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं का जल्द समाधान कराने की आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.