भागलपुर, मार्च 9 -- पीरपैंती बाजार में पर्यावरण से जुड़े लोगों द्वारा पूर्व रेलवे मालदा मंडल के एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद को उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रकृति रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही एपीओ थर्ड विजय उपाध्याय, पूर्व एमसीएम कृष्ण रेड्डी, पोस्टल असिस्टेंट अर्जुन महतो, एवं इंडियन ओवरसीज बैंक के हेड कैशियर अमित कुमार वर्मा को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रकृति रत्न सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान देने वालों में मुखिया अरविंद साह, अमित कटारुका, समाजसेवी मो. जानिसार आदि भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.