फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर। एडीआरएम (सामान्य) प्रयागराज ने रेलवे स्टेशनों के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया तथा रेलवे कालोनी आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभाग के सुपरवाइजरों को काम में सजगता दिखाने के साथ ही यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जीएसयू (गति शक्ति यूनिट) द्वारा कराए जाने वाले कामों का निरीक्षण किया। विभिन्न कार्यालयों के साथ ही स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, टिकट काउंटर, यात्री सूचना प्रणाली एवं अन्य यात्री सुविधाओं का भी उन्होंने अवलोकन किया। कहा कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ चल रहे काम को पूरा कर लिया जाए। एडीआरएम ने यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.