संभल, फरवरी 27 -- भारतीय रेल के मुरादाबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) परितोष गौतम ने शुक्रवार को चन्दौसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीआरएम सुबह अपने विशेष कोच से स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने अमृत योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण, फुटओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, शौचालय तथा मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण कार्यों को देखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण में मानक सामग्री का ही उपयोग किया जाए तथा कार्य में तेजी लाई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.