एडीआरएम ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
बाराबंकी, जुलाई 23 -- बाराबंकी। अमृत भारत योजना के तहत बाराबंकी रेलवे स्टेशन के निर्माण की प्रगति देखने के लिए गुरुवार को एडीआरएम टीम के साथ पहुंची। उन्होंने निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बाराबंकी रेलवे स्टेशन का पुर्ननिर्माण आधुनिक तरीके से कराया जा रहा है। काफी काम पूरा हो चुका है। गुरुवार की सुबह करीब पौने 10 बजे एडीआरएम लखनऊ मंडल नीलिमा सिंह अपने स्पेशल ट्रेन से अचानक बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंची। उनके साथ गति शक्ति योजना के अधिकारी भी थे। उन्होंने पूर्व में कराए गए निर्माण कार्य और निर्माणाधीन बिल्डिंग के कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। वह करीब आधा घंटा रेलवे स्टेशन पर रही। इसके बाद अपनी विशेष ट्रेन से अयोध्या की ओर रवाना हो गईं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.