चक्रधरपुर, अप्रैल 4 -- चक्रधरपुर, संवाददाता दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम विनय कुजूर और सीनियर डीपीओ ऋषभ सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मंडल के झारसुगुड़ा, राउरकेला, बंडामुंडा, डीपीएस और जुरुली रनिंग रूम के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इसमें रनिंग कर्मियों का तबादला आदि भी शामिल है। साथ ही टीए, नाइट अलाउंस, बैटरी सेल, ओटी आदि का भुगतान जल्द कराने की मांग की। मौके पर एके राय, विश्वजीत बड़ाईक, आरएन साहा, आर के तिवारी सहित कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.