एडिसन पब्लिक स्कूल में मैंगो डे की धूम
हजारीबाग, जुलाई 2 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया के एडिसन पब्लिक स्कूल में मैंगो डे का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नर्सरी और एलकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए बच्चे पीले रंग की खूबसूरत पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान बच्चों को न सिर्फ आम खिलाया गया, बल्कि आम से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों व वस्तुओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर शिक्षिकाओं ने खेल-खेल में बच्चों को पीले रंग की पहचान कराई और प्रकृति में मौजूद पीले रंग के महत्व को समझाया। रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए बच्चों से कागज की आकर्षक टोपियां भी बनवाई गईं, जिसे पहनकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। प्रिंसिपल सुधा कुमारी ने कहा कि इस तरह की खेल-आधारित गतिविधियों से बच्चों में सीखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.