एडिशनल सीएमओ पर प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप
लखनऊ, जुलाई 25 -- राजधानी में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर सरकारी सेवा के दौरान निजी प्रैक्टिस करने के आरोप लगे हैं। सीएमओ कार्यालय के अधीन कार्यरत एक एडिशनल सीएमओ का निजी अस्पताल में मरीजों का इलाज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। एडिशनल सीएमओ को बलरामपुर जिले में एक निजी अस्पताल में देखा गया है। आरोप हैं कि वह सरकारी सेवा में रहते हुए वहीं मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे थे। वायरल वीडियो में वह अस्पताल के भीतर मरीजों को देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। इसकी सत्यता की जांच शुरू कर दी है।सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की विस्तृत जांच कराई जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.