सहारनपुर, मार्च 8 -- नकुड़, संवाददाता। एडिशनल कमिश्नर ने तहसील कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय व गांव अघ्याना के जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए है। शनिवार को एडिशनल कमिश्नर रमेश यादव ने सबसे पहले ब्लाक कार्यालय और गांव अघ्याना स्थित जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि उक्त स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्रों पर मात्र एक अध्यापक ही तैनात है। इसके कारण बच्चों पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में सभी विकास कार्यों पहले से बेहतर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने तहसील कार्यालय में एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट व रिक...