एडिप और वयोश्री शिविर में 300 लाभार्थियों का पंजीकरण
गाजीपुर, सितम्बर 4 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद विकासखंड के महाराणा प्रताप सभागार में शुक्रवार को एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों के लिए परीक्षण करने के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 300 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। एडिप योजना के तहत 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले तथा 22,500 रुपये प्रतिमाह से कम आय वाले पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। पात्र लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, वॉकर, बैसाखी, छड़ी और कान की मशीन समेत अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 15 हजार रुपये से कम मासिक आय वाले वरिष्ठजनों का परीक्षण एवं पंजीकरण किया गया। पात्र वरिष्ठजनों को वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा, छड़ी, बैसाखी और कृत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.