बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एडिट किए गए इस वीडियो को गलत मकसद से वायरल किया गया। इसे लेकर आम जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त है। प्रकरण में दुबौलिया और कोतवाली थाने में अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पोस्ट वायरल करने के आरोप में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस साक्ष्य संकलन कर छानबीन में जुट गई है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली में तहरीर देकर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के करचोलिया निवासी राजा बाबू उर्फ पिन्टू ने आरोप लगाया है कि एडिटिंग कर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया है। उनका आरोप है कि इस वीडियो को सरदार सेना के जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.