दरभंगा, जून 1 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज (डीसीई) स्थित स्पेशलाइज्ड सेंटर ऑन 3डी प्रिंटिंग एवं एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग के तत्वावधान में बिगनिंग ए करियर इन एडिटिव मैन्यूफैक्चरिंग एंड बिकमिंग इंडस्ट्री रेडी विषय पर समर इंटर्नशिप इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेकनिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक, दरभंगा के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के सुधीर कुमार एवं सीमा कुमारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग एवं 3डी प्रिंटिंग तकनीक के वर्तमान एवं भविष्य के औद्योगिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उभरती हुई विनिर्माण तकनीकों, उद्योग की आवश्यकताओं तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी प्रदा...