एडवोकेट समीर बने केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष
हल्द्वानी, जून 21 -- कालाढूंगी। हाईकोर्ट के अधिवक्ता समीर बंजारा को केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद (लीगल सेल) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट आलम मलिक द्वारा नियुक्ति दिए जाने के बाद अधिवक्ताओं और क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। समीर ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे। उनका उद्देश्य पूरी ईमानदारी से समाजहित के लिए कार्य करना है। उनके पिता भाजपा नेता महमूद हसन बंजारा, चाचा हाजी साकिर हुसैन, एडवोकेट सत्यप्रकाश शर्मा, मोहम्मद सुहेल, कदीर अहमद, सुलेमान अली, वंशिका तोमर ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.