बागपत, अगस्त 19 -- बड़ौत। राष्टीय लोकदल ने संगठन का विस्तार करते हुए गुराना निवासी एडवोकेट विशेष तोमर को खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। विशेष तोमर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह, खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता दलाल व दीपक तोमर प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। विशेष तोमर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व में उन्हे जो जिम्मेदारी सोपी है। उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी, समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। यह भी पढ़ें- जयंत चौधरी पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...