एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
गंगापार, सितम्बर 26 -- अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन करछना के तत्वावधान में अधिवक्ता विचार मंच-2026 की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं के हितों से जुड़ी 10 मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, कल्याण निधि बढ़ाने, अधिवक्ता व उनके पूरे परिवार के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लागू करने, 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन और नए अधिवक्ताओं को प्रैक्टिस के शुरुआती पांच वर्षों तक पांच हजार रुपये मानदेय देने की मांग उठी। विशिष्ट अतिथि पूर्व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी रहे, बैठक की अध्यक्षता संयोजक केपी सिंह ने की। इस मौके पर अध्यक्ष संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय, केके पांडेय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.