वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट और कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग के समर्थन में डीएम पोर्टिको में धरना दिया। कहा कि जानलेवा हमलों में अधिवक्ताओं की मौत चिंता का विषय है। उनकी सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाए। चेताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह को सौंपा। रंजन मिश्र, सुरेंद्रनाथ पांडेय, नित्यानंद राय, धीरेंद्र श्रीवास्तव, रोहित मौर्य, विवेक सिंह, मनमोहन गुप्त, सीता, अनूप सिंह, जयश्री, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.