बुलंदशहर, फरवरी 8 -- गांव साधारनपुर में एडवोकेट पर फावड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमें एडवोकेट गौरव पुत्र स्वर्गीय विकल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित एडवोकेट ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम समाज की जमीन पर मिट्टी डाली जा रही थी। जिसका विरोध एडवोकेट गौरव ने किया। एडवोकेट ने जब मिट्टी डाल रहे लोगों से कहा कि यह मिट्टी ना डालें, क्योंकि इसे उनके खेत में पानी आ जाएगा। इससे भंडक कर आरोपियों ने फावड़े और अन्य धारदार हथियारों से एडवोकेट गौरव पर हमला कर दिया। हमले में एडवोकेट गौरव को गंभीर चोट आई है। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास भी किया। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायल एडवोकेट की मेडिकल जांच करा दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.