गंगापार, जनवरी 31 -- थरवई थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी एडवोकेट ज्ञानेश मिश्रा का भतीजा 16 वर्षीय पृथुल मिश्रा पुत्र स्वर्गीय गोपेश मिश्रा कुभौना गांव में स्थित एक कालेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। वह शुक्रवार को कालेज जाने के लिए घर से निकाला। कालेज की छुट्टी होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर वाले उसे खोजते हुए विद्यालय पहुंच गए। विद्यालय में पता चला कि आज वह स्कूल नहीं आया था। काफी तलाश के बाद उसकी साइकिल सरायचंडी रेलवे स्टेशन पर मिली। लापता होने से घर में रोना पीटना मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.