एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर के चुनाव में पवन सिंह बने अध्यक्ष
रुडकी, मई 19 -- लक्सर, संवाददाता। एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मंगलवार को पवन सिंह वर्मा ने जीत हासिल की। सचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार और सहसचिव पद पर रविकांत ने जीत हासिल की। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्य के छह पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर के चुनाव की प्रक्रिया कई दिनों से चल रही थी। मुख्य चुनाव आयुक्त अरुण कुमार, सहायक चुनाव आयुक्त विजयपाल गुर्जर और मोहम्मद कासिम अंसारी ने बताया कि एसोसिएशन के 296 सदस्य चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए। अध्यक्ष पद पर पवन सिंह वर्मा ने 149 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। सेठपाल सिंह 104 मत पाकर दूसरे और राकेश वर्मा 29 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.