अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। तीसरे एडवेंट संडे पर विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभाओं का दौरान चला। इस दौरान इंग्राहम चर्च व सीडीएफ चर्च में बुजुर्गों का सम्मान किया गया। जरूरतमंद लोगों को गिफ्ट्स दिए गए। साथ ही चर्च को पिंक रोशनी में सजाया गया। इंग्राहम चर्च से फादर जोनाथन अली ने बताया कि सुबह इंग्राहम व सीडीएफ चर्च छेरत में प्रार्थना सभा हुई। 9:30 बजे 20 बुजुर्गों का सम्मान किया गया। बुजुर्ग को कंबल वितरण किए गए। इसके साथ पिंक कैंडल लगाई गईं। चर्च को पिंक रंग से भव्यता के साथ सजाया गया। सभी को गिफ्ट बांटे गए। 16 दिसंबर से डोर टू डोर जाकर यीशु के गीतों को गाया जाएगा। बन्ना देवी चर्च में महिलाओं ने चर्च किया यीशु के आगमन के मंगल गीत गाय। फादर युसुफ दास ने बताया कि सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.