एडवेंचर बना आफत! उत्तराखंड में अलग-अलग ट्रेकिंग रूट पर दो लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली, जून 1 -- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक मार्ग पर नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशेष चौहान बीते तीन दिनों से लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है मगर अबतक सफलता हाथ नहीं लगी है। विशेष 29 मई की रात को ग्लेशियर से लौटते समय लापता हो गए थे। विशेष पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर एक पोर्टर के साथ गए थे मगर वापसी के समय वे उससे अलग हो गए और तय समय पर बेस तक नहीं पहुंच पाए। बताया जा रहा है कि वापस के दौरान विशेष ने पोर्टर से कहा कि वह थक चुके हैं और थोड़ा आराम करने के बाद चलेंगे। विशेष ने पोर्टर को आगे बढ़ने के लिए कहा। पोर्टर तो बेस पर पहुंच गया मगर लंबे इंतेजार के बाद भी जब विशेष नहीं आए तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की मदद मांगी गई। अधिकारियों के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.