अंबेडकर नगर, मई 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में उत्तराखंड के शीतलाखेत स्थित प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र में जिले के 100 स्काउट और गाइड पत्र के अनुसार एडवेंचर प्रोग्राम और पेपर स्टडी ट्रैकिंग कोर्स में 22 से 26 जून के मध्य सम्मिलित होंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में साहस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। साथ ही राष्ट्रीय एकता की भावना को भी मजबूत करना है। डीएम ईशा प्रिया ने भी इस कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक स्काउट गाइड के प्रतिभाग करने पर जोर दिया है। संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त के निर्देश के बाद इस संबंध में तैयारी तेज कर दी गई है। जनपद से 100 स्काउट और गाइड को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला मुख्यायुक्त डॉ तारा वर्मा न...