एडवेंचर पार्क के लिए 3.05 करोड़ रुपये मंजूर
चम्पावत, जुलाई 14 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में एडवेंचर पार्क निर्माण के लिए शासन ने 3.05 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। पहली किस्त के रूप में 1.22 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। केएमवीएनएल पार्क निर्माण कर रहा है। डीएम मनीष कुमार के अनुसार यह परियोजना चम्पावत में साहसिक पर्यटन को नई दिशा देगी। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किया जाए। ताकि परियोजना का लाभ शीघ्र स्थानीय जनता और पर्यटकों को मिल सके। बताया कि परियोजना के साकार होने से चम्पावत में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.