मेरठ, जून 1 -- नैनीताल के सातताल वाईएमसी मैदान में चल रहे एडवेंचर क्रिकेट कप में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सीनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने कुमाऊ क्रिकेट एकेडमी को 11 रन से हराया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए, जिसमें धैर्य ने 48 और दीपांशु ने 43 रन की पारी खेली। जवाब में कुमाऊ की टीम 190 रन पर सिमट गई। ऋषभ की ओर से कबीर ने तीन विकेट लिए। इसके बाद ऋषभ ने हल्द्वानी की टीम को 17 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मुरादाबाद इलेवन को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया। टीम की ओर से अक्षय और भाविक ने 36-36 रन बनाए। वहीं, हरियाणा की टीम के नहीं पहुंचने के कारण जीटीबी एकेडमी को सीधे फाइनल...